Logo

लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में 4 नए टयूबवेल विधायक सुमित गोदारा ने मुख्य अभियन्ता से मिलकर करवाये स्वीकृत

आईरा समाचार बीकानेर। लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा ने  जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता आर के मीणा से मिलकर विधानसभा क्षेत्र में 4 नए ट्यूबवेल स्वीकृत करवाए ।विधायक सुमित गोदारा ने बताया की पिछले दिनों 22 फरवरी 2023 को अतिरिक्त मुख्य अभियंता बीकानेर दीपक बंसल से मिले थे जिसमें पेयजल विभाग से प्रस्ताव तैयार करवा कर जयपुर भिजवाए गए थे ।जिसमे कुछ दिन पहले 1 मार्च को 5 ट्यूबेल स्वीकृत करवाए थे और  अभी 4 नए ट्यूबवेल स्वीकृत करवा लिए गए हैं ।जयपुर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता आर के मीणा से मिलकर यह चार ट्यूबवेल स्वीकृत करवा लिए गए हैं जो निम्न है ÷ दुलचासर- 37.70 लाख रुपये,खोडाला-32.80 लाख , गारबदेसर -30.92लाख , कुबिया  – 33 .84 लाख  रुपये । इन ट्यूबवेलों का कार्य शीघ्र ही शुरू हो जाएगा ।ग्रामीणवासियो ने विधायक सुमित गोदारा का आभार जताया । विधायक गोदारा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इन ट्यूबवैल के बनने से पेयजल समस्या का स्थाई समाधान होगा ।तथा आगे भीषण गर्मी में नहर बंदी को देखते हुए ग्रामीण जनों को गर्मी में पेयजल की सुचारू रूप से आपूर्ति हो सके यही हमारा प्रयास है । तथा पेयजल समस्या से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.