Logo

नगर निगम, बीकानेर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत फड़ बाजार में निर्मित तथा संचालित सार्वजनिक शौचालय।पानीकी पाइप लाइनों में बहता गटर का पानी, सैंकड़ो शिकायत दर्ज के बाद भी समस्या काकोई समाधान नही।

आईरा वार्ता समाचार बीकानेर इक़बाल खान

नगर निगम, बीकानेर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत फड़ बाजार में निर्मित एवम् संचालित सार्वजनिक शौचालय । हिम्मत है तो प्रवेश करके दिखाओ ।#स्वच्छभारतमिशन।

बीकानेर कचरे के ढेर में सड़क बाजार चौराहे कचरे के ढेर में दबे हुए हैं। निगम की ओर से कचरे का रखरखाव डालने डलवाने या कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं होती।

शहर में महीने महीने तक पानी की पाइप लाइनों के अंदर गटर का गंदा पानी बहता रहता है। लेकिन उन पर भी कभी कोई तुरंत कार्रवाई या फिर उस समस्या का हल करना बीकानेर में एक तरह से देखा जाए तो किसी भी विभाग में फुर्ती चंचलता यह सब नहीं है। सैंकड़ो शिकायतों के बाद ही कोई बात बनती है। जबकि राज्य सरकार साफ पानी पिलाने को लेकर करोड़ो खर्च कर रही है। और सख्ती से आदेश दे रखा है। इसके बावजूद अधिकारी समझने को तैयार नही है।

ये वार्ड नंबर 79 जोशी वाड़ा दाऊजी मंदिर जगमन कुआं रोड़ कसाई बारी खटीको का मोहल्ला में लगातार 15 दिन से गंदा पानी आ रहा है। वाटर बक्स तो वाटर बक्स यँहा बीकानेर शहर में  जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी लापरवाही बरत रहे जिसस जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पार्षद रमजान कच्छावा के अनुसार पानी सप्लाई विभाग को कई बार शिकायत की मगर इस समस्या का कोई समाधान अभी तक नहीं हुआ।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.