लापता,की तलाश,शहर की एक नामचीन स्कूल की आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 3 छात्र लापता होने से हड़कंप मच गया है।
Airavartanewsnetwork.com युपी अलीगढ़ तीनों बच्चे शनिवार को सुबह घर से स्कूल परीक्षा देने के लिए निकले थे. देर शाम तक बच्चे वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
जानकारी के मुताबिक, शहर के गांधीपार्क थाना इलाके के बारह सैनी इंटर कॉलेज के आठवीं के तीन छात्र लापता होने से हड़कंप मच गया. प्रिंसिपल की सूचना पर पुलिस ने स्कूल पहुंचकर छानबीन शुरू की. उधर, बच्चों के गायब होने से परिजनों में काफी नाराजगी दिखी. पुलिस स्कूल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है. प्रिंसिपल सुरेश गुप्ता ने बताया कि कक्षा आठ के छात्रों की परीक्षा थी. तीनों छात्र आज स्कूल नहीं आए. हमारे स्कूल में करीब दो हज़ार छात्र प्रतिदिन पढ़ने आते हैं, हम किस-किस बच्चे पर कहां तक नजर रखें. उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है.
वहीं, लापता बच्चों के परिजनों का कहना है कि हमारे बच्चे स्कूल परीक्षा देने के लिए निकले थे. परीक्षा समाप्त होने के बावजूद भी देर शाम तक वे घर नहीं लौटे. जब स्कूल पहुंचे तो पता चला कि बच्चे स्कूल भी नहीं आए थे. पुलिस को लिखित सूचना दे दी है. लापता होने वाले बच्चों के नाम यश कश्यप पुत्र जयपाल निवासी कुंवर नगर, संदीप शर्मा पुत्र दुर्गेश शर्मा निवासी डोरी नगर थाना गांधी पार्क व रवि शर्मा निवासी क्वार्सी थाना है.वहीं, पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी हुई है.।

