Logo

आयुर्वेद@2047 आजादी के अमृतकाल के तहत आयुर्वेद दिवस मनाया

आयुर्वेद@2047 आजादी के अमृतकाल के तहत आयुर्वेद दिवस मनाया।


आईरा भवानी आचार्य आज ग्राम पंचायत सींथल में राज्य सरकार के आदेशों की पालना में आजादी के अमृतकाल के अवसर पर आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया, जिसमे वक्ताओं ने आयुर्वेद के बारे में जानकारी दी।आयुर्वेद के अनुसार खानपान के बारे में बताया कि आयुर्वेद में आहार विहार ओर दिनचर्या के अनुसार हमे मौसम अनुसार खान पान करना चाहिए,हमारे शरीर की प्रकृति मुख्य रूप से तीन प्रकार की होती है। आयुर्वेद के अनुसार तीन प्रकृति
1 वात
2 पित्त
3 कफ
शरीर मे जब भी इन तीनो तत्वों का संतुलन बिगड़ता है तो व्यक्ति बीमार हो जाता है। इससे बचने के लिए आयुर्वेद में ऐसा खाना खाने की सलाह दी जाती है जो जल्दी पचता हो और पोषक तत्वों से भरपूर हो। साथ साथ नियमित संतुलित आहार लेने पर भी जोर देना होगा। इन सबका ध्यान रखकर ही स्वस्थ रह सकते है।
भागीरथ आचार्य
ग्राम विकास अधिकारी
ग्राम पंचायत सींथल

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.