पूर्व पार्षद, कांग्रेस के मौजूदा महा सचिव सुभाष स्वामी पर नया शहर पुलिस थाना में मुक़दमा दर्ज ??? क्या कल्ला जी सन 2023 में बीकानेर पश्चिम से चुनाव लड़ना नहीं चाहते हैं ?
पूर्व पार्षद, कांग्रेस के मौजूदा महा सचिव सुभाष स्वामी पर नया शहर पुलिस थाना में मुक़दमा दर्ज ।
क्या कल्ला जी सन 2023 में बीकानेर पश्चिम से चुनाव लड़ना नहीं चाहते हैं ?
आईरा समाचार नेटवर्क, गलत सलाहकार राजनीति में घातक होते हैं ? बेवकूफ दोस्त से समझदार दुश्मन ज्यादा बेहतर ?
सन 2023 में राजस्थान विधानसभा के चुनाव होने तय है, संभवतः नवम्बर 2023 में प्रदेश में चुनाव हो जायेंगे? बमुश्किल एक साल बाकि रहा है चुनाव में ? चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है ? सन 2008 में बीकानेर शहर का परिसीमन हुआ था, शहर को दो क्षेत्रों में बांट दिया गया था, परिसीमन में कल्ला साहब ने अपनी चॉइस से सफील से पश्चिमी हिस्से को नया बीकानेर पश्चिम क्षेत्र बनाया था ? गंगा शहर का हिस्सा, गोपेश्वर बस्ती, सुजानदेसर, श्री रामसर , कर्मीसर गांव का भाग बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आ गया । इस क्षेत्र में ओ बी सी जाति के माली, सुथार, कुम्भार, जाट, बिश्नोई और बनिया, ब्राह्मण और दलित वोट बहुतायत में आ गए । इस क्षेत्र को शुरु से ही भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है ?सन 2008 और 2013 के चुनाव में कल्ला जी की भारी वोटों से चुनाव में हार हुई थी ? सन 2018 में कल्ला जी की बड़ी मुश्किल से जीत मिल पाई थी, जिसके कई कारण थे? सबसे बड़ा कारण मुस्लिम वोटों में विभाजन नहीं होना था , कोई गलत माहौल नहीं हुआ था , जिससे मुस्लिम समाज के शत प्रतिशत वोट कल्ला जी को मिले, आज कल्ला जी माने या ना माने, लेकिन कल्ला जी की जीत का श्रेय एक मात्र मुस्लिम समाज का ही रहा था ? पिछले चार सालों से जो कल्ला जी की जो कार्य प्रणाली है उससे यह शक होता है कि शायद कल्ला जी ने अब भविष्य में चुनाव ना लड़ने का मन बना लिया है ? सुभाष स्वामी वार्ड पार्षद रहे हैं, इनकी माताजी दो बार अपने वार्ड से पार्षद रही हैं, वार्ड में और अपने स्वामी समाज में सुभाष की अच्छी ईमेज है ! इनकी माताजी वार्ड नंबर 42 की निर्वाचित पार्षद है, वार्ड नंबर 42 में एक बहुत बड़े एरिया में नरसिंह सागर गन्दा तालाब सा था, सुभाष स्वामी ने प्रयास कर सरकार से लाखों रूपये स्वीकृत करवा कर इस जगह का लेवलीकरण करवाया, सरकार से 53 लाख रुपए स्वीकृत करवा कर पार्क बनवाया और चार दिवारी बनवाई! दिनांक 22 अक्टूबर को कल्ला जी बीकानेर आए हुए थे, नगर विकास न्यास ने कल्ला जी से उदघाटन करवाने का प्रोग्राम बना लिया ? सलाहकारों ने सुभाष स्वामी और उनकी माताजी लक्ष्मी देवी को प्रोग्राम से दूर रखने का प्रयास किया, इनको प्रोग्राम में बुलाया नहीं गया? वार्ड की पचासों औरतों के साथ आकर इसी वार्ड की पार्षद लक्ष्मी देवी स्वामी, जो ख़ुद एक जन प्रतिनिधि है, उसने पार्क का कल्ला जी के आने से पहले ही उदघाटन कर दिया ? नगर विकास न्यास के अधिशाषी अभियंता राजीव गुप्ता ने पार्षद के पुत्र सुभाष स्वामी जो जिला कांग्रेस कमेटी के महा सचिव भी है, पर राज कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुक़दमा दायर कर दिया ? सवाल यह उठता है कि यदि कल्ला जी सन 2023 में चुनाव लड़ते हैं तो क्या इससे कल्ला जी को चुनाव में नुकसान नहीं होगा ? बीकानेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत से कल्ला जी के कैसे मधुर सम्बन्ध है सारा शहर और शहर का माली समाज जानता है ?पिछले आठ महीनों में बीकानेर शहर में जनता के घरों पर जितने बुलडोजर नगर निगम द्वारा चलाए गए हैं, गरीब जनता के रोजगार पर लात मारी गई है, वह एक इतिहास बन गया है ? बुल्डोजर बाबा कल्ला जी का ही लाया हुआ है , सारा शहर जानता है ? क्या चुनाव में इसका कोई फ़ायदा मिलने की संभावना है ?
दिनांक 5 सितम्बर को जयपुर में बिड़ला ऑडिटोरियम में शिक्षक सम्मेलन में उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन खान कायमखानी ने जब उर्दू के बारे में अपनी बात रखनी चाही तो उसे सस्पैंड कर दिया और सजा के तौर पर बांसवाड़ा ट्रांसफर कर दिया ? ऊर्दू टीचर्स की औकात क्या होती है, आर्थिक स्थिति बी पी एल से भी ज्यादा बद्तर होती है ? अमीन खान कायमखानी का एक बच्चा ब्रेन ट्यूमर का मरीज़ है, ईलाज में हर महीने हजारों रूपये लगते हैं, वह बरबादी के किनारे खड़ा है, उसे आत्महत्या करनी पड़ सकती है ? किसी गरीब और मजलूम की हाय और उसके बच्चों के रोने की पुकार और आह का सीधा असर अर्स तक जाता है ? क्या अमीन खान कायमखानी के साथ हुई ज्यादती और अन्याय का भी कल्ला साहब को कोई फ़ायदा मिल जाने की उम्मीद की जा सकती है ? बीकानेर का मुस्लिम समाज यू आई टी चैयरमैन के सपने देख रहा था ? बहुत घमंड करते थे मुसलमान कि उनकी वजह से कल्ला जी को जीत मिली ? क्या उनकी पैरवी हुई ? एक वक्त में मक्खन अली और मजीद जोशी के नाम से राजनीति करने वाले मजीद खोखर की दुकान में कांग्रेस राज के बाद भी शटर नहीं लग पाए हैं , दुकान में परदे लगा रखे हैं ? क्षेत्र के लोगों को बहुत आश्चर्य और अफ़सोस हो रहा है ? अगर कल्ला जी सन 2023 का चुनाव लडना चाहते हैं तो उन्हें अपने सलाहकारों को बदलना चाहिए, और ऐसा कोई नेगेटिव काम नहीं करना चाहिए कि जिससे दूसरों को भारी नुकसान पहुंचे, किसी की मानमर्यादा को ठेस लगे ? कल्ला जी को सुभाष स्वामी पर दर्ज मुक़दमा तत्काल समाप्त करवाना चाहिए सैय्यद महमूद सम्पादक बीकानेर की आवाज़।

