हार नही माने कोशिश जारी रखे,कैलाश ने मजदूरी करते हुवे पढाई जारी रखी ओर नोकरी के लिए 11 बार परीक्षा दी लेकिन एक दो नम्बर से रह जाता था लेकिन आखिर कैलाश सफल हो गया।
आईरा वार्ता समाचार, सीकर. इंसान में यदि कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो किस्मत भी कदमों में होती है। इंसान हर मुसीबतों को पार कर सफलता हासिल कर सकता है। ये साबित कर दिखाया है राजस्थान के सीकर जिले के बीादासर गांव निवासी कैलाश सैन की।
कैलाश ने यूं एक के बाद एक 11 परीक्षा दी लेकिन एक दो नम्बर से हर बार रह जाते थे उसके बाद कैलास दुबई गया वँहा पढाई के साथ काम भी करता रहा कैलाश सैन ने सफलता से पहले 11 बार असफलता का कड़वा स्वाद भी चखा। सैन पांच बार थर्ड ग्रेड, चार बार द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती और दो बार प्रथम श्रेणी व्याख्याता भर्ती परीक्षा में सफल नहीं हो पाया। लेकिन, उसने अपनी मेहनत जारी रखी और आखिरकार मुकाम हासिल कर लिया।

