Logo

नशे खोर पोते को पेसे नही दिया तो दादा को,,,,,,,,,,

आईरा ऑनलाइन समाचार बिलासपुर// छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपने दादा पर कुल्हाड़ी और पावड़े से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पोते को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पोते ने नशा करने के लिए दादा से पैसों की मांग की। उनके मना करने पर उसने पहले हंसिया और फिर कुल्हाड़ी मार दिया, जिससे बुजुर्ग के सिर और मुह पर गंभीर चोंटे आई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार ग्राम मटियारी निवासी प्रताप  (71) मजदूरी करता है। शनिवार की सुबह वह घर में बिस्तर में लेटा था। तभी उसका पोता अभिलाष कुमार शिकारी (33) आया और नशा करने के लिए पैसों की मांग करने लगा। दादा ने उसे पैसे देने से मना किया, तब उसने बाल खींचकर मारपीट करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने दादा को जमीन में गिरा दिया और पास में रखे हंसिए से हमला कर दिया। हंसिया से मारने के बाद उसने कुल्हाड़ी निकाल लिया और सिर में वार कर दिया, जिससे वृद्ध प्रताप खून से लथपथ होकर घायल हो गया। पुलिस के डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर इस घटना के बाद परिवार वालों ने पुलिस के डायल 112 को जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम गांव पहुंच गई। खून से लथपथ गंभीर रूप से घायल वृद्ध प्रताप को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पिता की हो चुकी है मौत आरोपी अभिलाष के पिता चंद्रलाल की मौत हो चुकी है। बेटे चंद्रलाल की मौत के बाद दादा प्रताप अपने पोता और बहू की देखरेख करता है। पोता अभिलाष आदतन नशेड़ी है। यही वजह है कि नशे के लिए वह हमेशा घर में मारपीट करता था

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.