बाबा रामदेव जी महाराज के 21वें वार्षिक जागरण में उमड़ा आस्था का सैलाब
बीकानेर। पत्रकार इकबाल खान लोक देवता बाबा रामदेव जी महाराज का 21वां वार्षिक विशाल जागरण मंगलवार, 1 सितंबर की रात्रि को जय मां डाली बाई मंडल एवं बाबे के भक्तजन कैलाश मारू, शरद मारू, मांगीलाल विश्नोई एवं अमन विश्नोई के तत्वावधान में पुरानी जेल रोड मार्ग पर आयोजित किया गया। जागरण की शुरुआत बाबा की ज्योत एवं आरती के साथ हुई। इसके बाद प्रकाश माली एंड पार्टी बालोतरा, सुनीता बागड़ी श्रीगंगानगर, कौशल्या रामावत तथा मुस्कान बाई अग्रवाल एंड पार्टी ने भजनों और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, बैंक कर्मचारी नेता सुनीलदत्त नागल, वंदेमातरम मंच टीम के विजय कोचर, भाजपा पार्षद उम्मीदवार राजा भाटी, कांग्रेस पार्षद उम्मीदवार पारस मारू, गिरधारी सिंह तंवर, सैय्यद अख्तर, शाकिर हुसैन चौपदार, देवेश भाटी, नवीन पंणिया, विनोद जोशी, विजय शंकर गहलोत, सुरजाराम गाट, बाबूलाल सोनी, जगदीश टाक, बंशीलाल आचार्य सहित गंगाशहर की मस्त मंडल टीम और हजारों की संख्या में बाबा के भक्त मौजूद रहे। जागरण में देर रात तक भजनों का दौर चलता रहा और श्रद्धालु बाबा रामदेव जी के जयकारों के साथ भक्ति में लीन नजर आए। मंच संचालन हेमंत लाम्बा एवं ज्योति रंगा ने किया।

