Logo

राजेन्द्र सिंह चौधरी ने अपर मंडल रेल प्रबंधक का पदभार संभाला, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन ने किया स्वागत

बीकानेर / पत्रकार इकबाल खान नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन बीकानेर मंडल की ओर से कॉमरेड गणेश वशिष्ठ, मंडल सचिव के नेतृत्व में श्री राजेन्द्र सिंह चौधरी के अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) के रूप में पदभार ग्रहण करने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों ने श्री आरएस चौधरी को स्मृति चिन्ह भेंट कर माला एवं शॉल पहनाकर बीकानेर की पावन धरा पर उनका स्वागत किया। श्री राजेन्द्र सिंह चौधरी आईआरएसईई अधिकारी हैं। वे इससे पूर्व डीएफसीसीआईएल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बीकानेर मंडल में भी वे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं और अपने कार्यकाल के दौरान मंडल को कई उपलब्धियां दिला चुके हैं।

उनके अपर मंडल रेल प्रबंधक के पद पर पदस्थापित होने से बीकानेर मंडल के रेल कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि श्री चौधरी पूर्व में भी कर्मचारियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य का सकारात्मक माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनके कार्यकाल में मंडल को जोन एवं रेलवे बोर्ड स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल हुई हैं।

यूनियन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि श्री चौधरी के नए दायित्व संभालने के बाद बीकानेर मंडल विकास और उपलब्धियों के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

इस अवसर पर कॉमरेड ब्रजेश ओझा, अंसार अहमद, जितेंद्र चौधरी, मोहम्मद सलीम कुरैशी, राजेन्द्र खत्री, संजीव मलिक, पवन मीणा, नंदू भाटी, दीनदयाल, संजय कुमार, सलीम, विनोद, पवन कुमार बीकानेरी सहित अन्य यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.