Logo

बीकानेर की डॉ. मेघना शर्मा राष्ट्रीय मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान से होंगी सम्मानित

बीकानेर की डॉ. मेघना शर्मा राष्ट्रीय मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान से होंगी सम्मानित

आईरा समाचार बीकानेर। शहर की वरिष्ठ कवयित्री एवं कथाकार डॉ. मेघना शर्मा को जयपुर की अभाकाम संस्था द्वारा वर्ष 2026 का पांचवां राष्ट्रीय मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। यह सम्मान उन्हें कविता लेखन की श्रेणी में प्रदान किया जाएगा। संस्था अध्यक्ष अजीत सक्सेना ने बताया कि सम्मान समारोह 9 अगस्त को कृषि विज्ञान केंद्र, दुर्गापुरा (जयपुर) स्थित सभागार में आयोजित होगा। समारोह में डॉ. मेघना शर्मा को उनकी कविता प्रारब्ध की दीमक के लिए चयन समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

महामंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना के अनुसार सम्मान के तहत नगद राशि, स्मृति चिन्ह, शॉल, दुपट्टा एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि डॉ. मेघना शर्मा हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए पूर्व में भी जोधपुर, चंडीगढ़, नई दिल्ली, जयपुर, बीकानेर, सूरतगढ़, रतनगढ़ तथा फ़ैज़ाबाद की विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं द्वारा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुकी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.