मेलोडी से पारले जी तक गुजरात से मुंबई पहुंचे चौहान परिवार ने खड़ा किया अरबों का कारोबार
मेलोडी से पारले जी तक गुजरात से मुंबई पहुंचे चौहान परिवार ने खड़ा किया अरबों का कारोबार
इकबाल खान बीकानेर भारत की लोकप्रिय टॉफी मेलोडी, मशहूर बिस्किट पारले जी और बच्चों की पसंदीदा मैंगो बाइट बनाने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स की कहानी संघर्ष और सफलता की मिसाल है। कंपनी के संस्थापक मोहनलाल चौहान मूल रूप से गुजरात के वलसाड जिले के पास स्थित पारडी क्षेत्र से थे। रोजगार और व्यापार की तलाश में वे मुंबई पहुंचे, जहां से पारले समूह की नींव रखी गई। समय के साथ चौहान परिवार ने पारले को देश की सबसे बड़ी खाद्य कंपनियों में शामिल कर दिया। आज मेलोडी, पारले जी, मैंगो बाइट, पॉपिन्स और मोनाको जैसे उत्पाद करोड़ों भारतीयों की पसंद बने हुए हैं। कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है, लेकिन इसकी जड़ें गुजरात से जुड़ी मानी जाती हैं।हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर मेलोडी टॉफी और उसके मालिक को लेकर चर्चा तेज रही। इसी बीच यह जानकारी सामने आई कि पारले समूह के संस्थापक मोहनलाल चौहान का मूल संबंध गुजरात से है।

