Logo

नोहर अजमेर रोडवेज का बरजांगसर में हुआ भव्य स्वागत

नोहर अजमेर रोडवेज का बरजांगसर में हुआ भव्य स्वागत

बरजांगसर पत्रकार इकबाल खान नोहर से अजमेर जाने वाली राजस्थान रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ होने के बाद पहली बार बरजांगसर गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आज ही शुरू हुई इस नई रोडवेज सेवा के तहत गांव में बस के चालक, परिचालक एवं अधिकारी बाबूलाल जी का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि इस बस सेवा से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर स्वागत करने वालों में मास्टर बाबू खान, भूतपूर्व सरपंच इकबाल खान, महबूब खान, राजस्थान मेडिकल के रफीक खान, मास्टर तुलसीराम पारीक, कृष्ण कुमार पारीक, भैराराम पारीक, शौकत खान, अब्दुल खान सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने रोडवेज कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गांवों तक बेहतर परिवहन सुविधा पहुंचना क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.