बीकानेर सेन समाज जयंती पर 1क्विंटल लस्सी प्रसादी का वितरण
बीकानेर सेन समाज जयंती पर 1 क्विंटल लस्सी प्रसादी का वितरण
आईरा बीकानेर बीकानेर। 14 अप्रैल मंगलवार की शाम को सेन जी महाराज की जयंती के अवसर पर फूल भाटी परिवार की ओर से सोनगिरी कुआं क्षेत्र के पास पाटों की गली में दूध-दही से बनी एक क्विंटल लस्सी सेन जी महाराज की निकली गई झांकी में भक्तों के बीच प्रसादी के रूप में वितरित की गई।फूल भाटी परिवार के सदस्य झंवरलाल मारू ने जानकारी देते हुए बताया कि सेन समाज जयंती के अवसर पर मंगलवार शाम सेन समाज बंधुओं द्वारा विशाल रैली शहर के जस्सुसर गेट से निकाली गई, जो शहर के उस्तो की बारी के अंदर स्थित सेन जी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।इस अवसर पर हनुमान चालीसा पाठ एवं भोजन प्रसादी का आयोजन भी समाज के गणमान्य लोगों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों में जयनारायण मारू, एडवोकेट गुलाबचंद मारू, झंवरलाल मारू, हीरालाल मारू, रामदयाल भाटी, टोनी मारू, अनिल मारू, ओमप्रकाश सेन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बैंक कर्मचारी नेता सुनीलदत्त नागल एवं रामकिशोर यादव भी उपस्थित रहे।

