Logo

चुरू सांसद राहुल कस्वां ने जाट छात्रावास सागर रोड़, बीकानेर का विजिट कर छात्रों से किया संवाद

चुरू सांसद राहुल कस्वां ने जाट छात्रावास सागर रोड़, बीकानेर का विजिट कर छात्रों से किया संवाद

आईरा समाचार बीकानेर, राहुल कस्वां सांसद, चुरू ने जाट छात्रावास सागर रोड़, बीकानेर का विजिट कर छात्रों से संवाद किया, इस दौरान सांसद महोदय ने छात्रावास में निवासरत छात्रों से संवाद के दौरान विभिन्न विषयों पर सवाल जवाब कर छात्रों की जिज्ञासाओं को शांत किया एवं मोटिवेशनल प्रेरणा देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है एवं सफलता का कोई शॉर्ट कट नही है तथा इसी के साथ आह्वान किया कि विज्ञान और तकनीक के इस युग में छात्र वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर विज्ञान और गणित के अध्ययन के जरिए आगे बढ़कर अपने परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन करें। सांसद महोदय ने छात्रावास संचालन समिति का बीकानेर संभाग के छात्रों के लिए शानदार व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए आभार प्रकट करते हुए जाट छात्रावास संचालन समिति, समाज के प्रबुद्धजनों एवं छात्रों को भरोसा दिलाया कि वह तकनीकी, वैचारिक, कैरियर काउंसिलिंग,भौतिक संसाधन उपलब्ध करवाने सहित छात्रावास विकास में हर संभव सहयोग करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.