Logo

बीकानेर में सावधान संस्था दिनेश सिंह भदौरिया का आरोप पुलिस थाने में नशा तस्करों में आपसी सांठ गांठ

बीकानेर में कैप्टन दिनेश सिंह भदौरिया का बड़ा आरोपपुलिस थाने में नशा तस्करों से रिश्वत और सेटिंग

आईरा वार्ता न्यूज बीकानेर, 26 अगस्त 2025 – समाजसेवी और अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन दिनेश सिंह भदौरिया ने बीकानेर में नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले शराब पीकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने शक के आधार पर गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके जूतों और मोजों से लगभग 20 ग्राम अफीम बरामद हुई।उस युवक को एक थाने से दूसरे थाने भेजा गया, जहां पुलिस ने उससे अफीम खरीदने वाले का नाम पूछा। युवक ने एक तस्कर का नाम दिया। पुलिस जब उस तस्कर के घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिला, लेकिन बाद में तस्कर के साथ बातचीत कर एक लाख रुपए लेकर सेटिंग कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने तस्कर का नाम ग्राह्य नहीं किया और युवक को छोड़ दिया।कैप्टन भदौरिया ने यह भी कहा कि थाने में कई बार पुलिसकर्मी नशा कारोबारियों से रिश्वत लेकर मामलों को दबा देते हैं, जिससे नशा तस्करी और नशे की समस्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने पुलिस विभाग से भ्रष्टाचार खत्म करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि समाज में शांति और युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.