Logo

धुंध व कोहरे ने रोकी शहर की रफ्तार,जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग का कहना है।

 देर सुबह तक धुंध में गुम रहा शहर, सर्द हवाओं ने दिखाया असर।
आईरा समाचार बीकानेर। कहर बरपा रही सर्दी का असर मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटे शहर में जनजीवन की रफ्तार थाम रखी थी। वहीं रफ्तार से चल रही बर्फानी हवाओं ने जनमानस की धूजणी छूड़ाये रखी। सुबह करीब सात बजे तक आलम यह रहा कि धूंध के कारण नजदीक का भी दिखाई नहीं दे रहा था। मौसम के इस बदलते चक्र के बीच 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रही। हवाओं के साथ घने कोहरे व आसमान पर छाए बादलों के कारण ठंड भी अधिक रही। हालांकि मौसम विभाग की माने तो आगामी समय में ठंड का सितम और बढ़ेगा। कड़ाके की ठंड में सडक़ो पर आवाजाही कम ही नजर आई,आम दिनचर्या में भी बदलाव देखा गया। अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे तो जरुरी होने पर जो घरों से बाहर निकलें तो भी गर्म कपड़ों में लिपटे हुए निकले। जहां एक और सुबह से सर्द हवाएं तेज चल रही थी वहीं दूसरी और आसमान में बादल छाने के कारण धूप के दीदार भी नहीं हुए। ऐसे में कई स्थानों पर दिनभर लोगों अलाव के सहारे ठंड से राहत पाने के लिए जतन करते हुए नजर आया। न्यूनतम तापमान भी आठ के आसपास रहा। जानकारी में रहे कि पिछले चार दिनों से सर्द हवाओं के चलते जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम के जानकारों का कहना है कि अब पांच जनवरी के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आने की संभावना है और उस समय सक्रिय होने वाले वेदर डिस्टबेंस का जिले में असर दिखाई दिया। हालांकि बदलते हुए मौसम के बीच फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.