गहलोत होगें बीकानेर पूर्व सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां,बांटी मिठाईयां छोड़े पटाखे
गहलोत होगें बीकानेर पूर्व सीट से कांग्रेस प्रत्याशी
कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां,बांटी मिठाईयां छोड़े पटाखे
आईरा समाचार बीकानेर। विधानसभा चुनावों में इस बार सबसे हॉट सीट बनी बीकानेर पूर्व सीट से लंबी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने पार्टी के जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत को मैदान में उतारा है। मंगलवार कांग्रेस की ओर से जारी की गई जारी की गई 56 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट बीकानेर पूर्व सीट से यशपाल गहलोत घोषित ही बीकानेर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खुशियों का माहौल छा गया। खुशी के इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जमकर मिठाईया बांटी और पटाखे छोड़े। जानकारी में रहे कि यशपाल गहलोत बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सबसे चेहता चेहरा है,जो पिछले दस से बीकानेर शहर कांग्रेस की कमान संभाल रहे है। युवाओं पर गहरी पकड़ रखने वाले यशपाल गहलोत को प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद अब भाजपा ने भी इस सीट पर अपनी चुनावी रणनीति में बदलाव करने की तैयारी कर ली है । जानकारी में रहे कि पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने यशपाल गहलोत को पहले बीकानेर पश्चिम सीट से मैदान में उतारा था,इससे कांग्रेस में बवंडर सा मच गया,क्योंकि पार्टी ने दिग्गज नेता डॉ.बीडी कल्ला का टिकट काटकर यशपाल को प्रत्याशी बनाया था । इसके बाद बदले घटनाक्रम को देखते हुए कांग्रेस ने यशपाल गहलोत का बीकानेर पश्चिम से टिकट काटकर बीकानेर पूर्व सीट से टिकट दे दिया। लेकिन इधर,दिग्गज कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी नोखा में अपनी सीट बचाने के लिये पूर्व ससंदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर बीकानेर पूर्व सीट से प्रत्याशी बनाने पर अड़ गये ,डूडी के दबाव को देखते हुए कांग्रेस ने इस सीट से यशपाल गहलोत को ड्राप कर कन्हैयालाल झंवर को मैदान में उतार दिया जो संघर्षपूर्ण चुनावी मुकाबलें में भाजपा की सिद्धी कुमारी से हार गये।
-तीन दर्जन दावेदारों ने मांग रखी थी टिकट
जानकारी में रहे कि बीकानेर पूर्व सीट से कांग्रेस टिकट की दावेदारी को लेकर जबरदस्त घमासान चल रहा था,इस सीट से टिकट के लिये करीब तीन दर्जन दावेदारों के बीच खींचतान चल रही है। दावेदारों में सीएम के बेटे वैभव गहलोत का नाम भी प्रमुखता से सामने आया,इसके अलावा दावेदारों की फेहरिश्त में सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा,पूर्व न्यास चैयरमेन हाजी मकसूद अहमद,महिला कांग्रेस नेता श्रीमति सुनिता गौड़,गजेन्द्र सिंह साखंला,अरविन्द मिढ्ढा,कौशल दुगड़,पार्षद मनोज विश्रोई समेत अनेक प्रभावशाली चेहरे शामिल थे। करीब महिनेभर से चल रहे टिकट के फाईनल पैनल में पांच नाम शामिल किये गये,इसके बाद तीन नाम हटाकर दो नामों के पैनल पर मंथन चला और आखिरकार यशपाल गहलोत के नाम पर अंतिम मोहर लग गई। जो फिलहाल दिल्ली में बताये जाते है,बुधवार को उनके बीकानेर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर गर्मजोशी से स्वागत किया जायेगा।

