Logo

बीकानेर भाजपा कार्यकर्ता घरों पर ध्वजारोहण के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेगे

आईरा वार्ता न्यूज़ नेटवर्क इकबाल खान बीकानेर

भाजपा कार्यकर्ता घरों पर ध्वजारोहण के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेगे

बीकानेर- भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी जिसमें जिला पदाधिकारी को जिम्मेदार तय की जिसमे प्रातः 8.00 बजे कार्यकर्ता अपने घरों में पार्टी का झण्डा फहरा कर सेल्फी पोस्ट करेंगे। प्रातः 9.00 बजे जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण होगा जिसमें जिला पदाधिकारी के साथ विधायक प्रधान व जनप्रतिनिधि शामिल होगे प्रातः 9.50 बजे से कार्यकर्ता सम्मेलन होगा जिसमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उदबोधन का सीधा प्रसारण होगा जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल ने बताया कि भाजपा देहात अपने स्थापना दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसमें शक्ति केंद्र पर पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित होगे जिसमें बुथ अध्यक्ष सहित पन्ना प्रमुख शामिल होंगे जिसमें ध्वजारोहण के साथ पार्टी की रीती निति पर वरिष्ठ पदाधिकारी का सम्बोधन होगा और उसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सम्बोधन बड़ी स्क्रीन पर होगा यह सम्मेलन बीकानेर देहात की सभी 5 विधानसभाओं में शक्ति केंद्र पर होगा मण्डल स्तर पर मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में ध्वजारोहण व प्रधानमंत्री के सम्बोधन को सुना जायेगा जिला स्तर पर जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण होगा और उसके शोभायात्रा निकाली जायेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सम्बोधन को सुना जायेगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.