Logo

नाबालिग लड़की को जबरन गाड़ी में डाल कर लें गए ओर तीन दिन तक बलात्कार करते रहे। तक

आईरा वार्ता न्यूज़ नेटवर्क इक़बाल खान

बीकानेर, airavartanewsnetwork.comनाबालिग लड़की को जबरन गाड़ी में डालकर ले गए फिर तीन दिन तक कमरे में बंद रखा और उसके साथ बलात्कार किया। जैसे तैसे पीडिता चंगुल से निकली और हेल्पलाइन को फोन किया। बालिका गृह लाया गया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस सम्बंध में पीड़िता ने गजनेर थाने में अमर, जगदीश, फूलादेवी व 3-4 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना करीब 24 मार्च से 1 अप्रैल के बीच की है । इस सम्बंध में पीड़िता ने बताया कि मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी उसे 7-8 दिन पहले जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले गए।आरोपियों ने इस दौरान उसे गजनेर गांव के आसपास एक मकान में बंद रखा और जगदीश नाम के व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.