अपराधियो की फोटो लगाने पर कार्रवाई,युवति ने वाट्सएप स्टेटस पर लगा रखा था गैंगस्टर का फोटों पुलिस ने कार्यवाही कर पाबंद किया
आईरा समाचार बीकानेर। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गैंगस्टरों का महिमा मंडन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के तहत छत्तरगढ़ थाना पुलिस ने कस्बे में महिला सहायता समूह चलाने वाली एक युवति का धर दबोचा और उसके खिलाफ शांतिभंग करने के आरोप कार्यवाही दर्ज कर पाबंद कर दिया। एसएचओ छत्तरगढ़ जय कुमार भादू ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे में राजविका के तहत महिला सहायता समूह चलाने वाली द्रोपदी सिद्ध ने अपने वाट्सएप स्टेटस पर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्रोई का फोटो लगा रखा था। जिसे जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने डिटेन कर लिया । एसएचओं ने बताया कि आरोपी द्रोपदी सिद्ध मूलरूप से नोखा का निवासी है और फिलहाल यहां छत्तरगढ़ में महिला स्वंय सहायता समूह चलाती है।

