Logo

बीकानेर शहर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भारती अरोड़ा

आईरा समाचार बीकानेर। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा पार्टी कार्यालय में शहर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिला उपाध्यक्ष मधुरिमा सिंह के संरक्षण में एवं जिला मंत्री  प्रमिला गौतम के नेतृत्व में  महिला दिवस का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि के रुप में पार्षद सुधा आचार्य  ने नारी विषय पर अपने विचार रखे।इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है की वहां उपस्थित हर महिला ने अपने विचार सांझा किए।इस अवसर पर भारती अरोड़ा ने बताया कि सौभाग्य से हमारी पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे  का जन्मदिन भीआज ही के दिन है तो वो भी हम सभी महिलाओं ने मनाया और  केक काट कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। भारती अरोड़ा, संगीता शेखावत, ज्योती विजय,मंजू रावत,राधाजी,शारदा नायक,रीना पंवार एवं माया आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.