Logo

बीकानेर रविन्द्र रंगमंच में आयोजित होगा स्वराजंलि मुनीर कार्यक्रम।

आईरा समाचार बीकानेर। मरूधरा के मशहूर गायक मरहूम मुनीर भाई की स्मृति मे आगामी 20 मार्च को ममता कला केन्द्र की ओर से रविन्द्र रंगमंच में ‘स्वरांजलि मुनीर’ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कला केन्द्र के संस्थापक छोटू खान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को आयोजित कला केन्द्र के प्रतिनिधियों की मिटिंग में कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। इस कार्यक्रम में मरहूम मुनीर भाई समेत बीकानेर संभाग के गीत संगीत से जुड़े रहे 201 दिवंगत कलाकारों को भी स्वरांजलि दी जायेगी । मिटिंग में भारत प्रकाश श्रीमाली,इकरामुदिन कोहरी, अमान मिंया रज़वी,सुशीला राठौड़, विजय सिंह समेत गीत संगीत जगत से जुड़े अनेक प्रबुद्धजन मौजूद थे। जानकारी में रहे कि अपनी उम्दा गायकी के कारण गीत संगीत जगत में खास पहचान रखने वाले गायक मुनीर भाई का बीते माह इंतकाल हो गया था। : शिव पार्वति मंदिर में मनाया जायेगा फागोत्सव
बीकानेर। माली समाज महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से गुरूवार को गोपेश्वर बस्ती के शिव पार्वति मंदिर में रंगारंग कार्यक्रम के साथ फागोत्सव मनाया जायेगा। ट्रस्ट के प्रवक्ता प्रमोद गहलोत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि माली समाज के प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में इस मौके पर पारपंरिक रूप से थंब पूजन कर फागोत्सव का आगाज होगा। इस मौके पर डांडिया गैर और डांडिया मेले में पुरानी गिन्नाणी का खंजर क्लब के कलाकार चंग की धून पर फाल्गुनी गीतों की प्रस्तुति देगें। आयोजन प्रभारी मूलचंद गहलोत ने बताया कि फागोत्सव में उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों को सम्मानित भी किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.