बीकानेर रांका को नत्थूसर बास विकास समिति का धरना अनशन स्थल पर मिला समर्थन
आईरा समाचार बीकानेर। बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज के 18 कार्मिकों की सेवा बहाली को लेकर बीकानेर के पूर्व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका द्वारा बीकानेर कलेक्ट्रेट पर दिए जा रहे धरने -अनशन स्थल पर बुधवार को नत्थूसर बास विकास समिति की ओर से वहां के निवासीगण अनशन स्थल पर पहुंचकर महावीर रांका ओर अन्य अनशन कर्मियों का हृदय से समर्थन किया। साथ ही इस आंदोलन में हर तरह से सहयोग का आश्वासन दिया। समर्थन में दिनेश सांखला( पूर्व मंडल महामंत्री, भाजपा),जेठमल सांखला,बाबू पुरी, प्रभु दयाल सांखला,हंसराज चौधरी,शुभम सांखला,मनीष सांखला,लक्ष्मण कच्छावा, शुभम गहलोत ,नंदकिशोर गहलोत, प्रभु दयाल सांखला,गौरीशंकर भाटी, नंद किशोर तंवर,शिव गहलोत, मूलचंद सांखला,अंकित पुरोहित,श्याम रामावत,लाल पवार,प्रेम सांखला, कपिल सांखला,विमल चौहान, मनोज सांखला, राम गहलोत, एवं रोहित टाक सहित आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

