Logo

सिस्टम की अनदेखी से हनुमान नगर में बन गया जहरीले पानी का तालाब।

आईरा वार्ता बीकानेर। रानीबाजार औद्योगिक एरिया की घड़सीसर रोड़ पर नगर विकास न्यास के हनुमान नगर में सिस्टम की लापरवाही से कैमिकल युक्त पानी का तालाब बन गया । औद्योगिक एरिया की फैक्ट्रियों के कैमिकल युक्त पानी की निकासी के पुख्ता बंदोबश्त नहीं होने के कारण एक जगह इक्कठा हुए पानी ने तालाब का रूप ले लिया। इससे आस पास का माहौल दूषित रहने से बीमारियां भी फैल रही है। मंगलवार को स्थानीय लोगों की शिकायत पर भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने इस समस्या को लेकर डिविजनल कमिश्रर नीरज के पवन को अवगत कराया। भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा की अगुवाई में पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने डिविजन कमिश्रर को बताया कि रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित फेक्ट्रियो से निकलने वाले कैमिकल युक्त के इस तालाब से हनुमान नगर के लोगों की आंखो में जलन की जलन और स्वास्थ्य संबंधी तकलीफे झेलनी पड़़ रही है। तालाब के जहरीले पानी से माहौल इस कदर दूषित हो रहा कि सांस लेना भी दूभर हो रहा है। अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हालात भयावह हो सकते है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डिविजनल कमिश्नर ने नगर विकास न्यास और रीकों के अधिकारियों को मौका मुआयना कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये।प्रतिनिधि मंडल में हनुमान नगर निवासी श्रवन सोनी, पवन शर्मा, मनीराम विश्नोई, रामसुख मीणा, मुकेश मीणा उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.