Logo

शिक्षा मंत्री ने बजरंग धोरा धाम में किया ग्रहण के दौरान हनुमान चालीसा पाठ की अपील के फ्लेक्स का विमोचन

शिक्षा मंत्री ने बजरंग धोरा धाम में किया ग्रहण के दौरान हनुमान चालीसा पाठ की अपील के फ्लेक्स का विमोचन।


आईरा वार्ता अख्तर भाई,बीकानेर, 23 अक्टूबर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि हनुमान जी सात अजर अमर ईश्वर हैं। इनकी भक्ति करने से सदैव विजय होती है। शिक्षा मंत्री ने रविवार को बजरंग धोरा धाम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आगामी सूर्य ग्रहण के दौरान हनुमान चालीसा पाठ के आह्वान के लिए तैयार फ्लेक्स के विमोचन के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजा बलि, परशुराम, हनुमान जी, वेद व्यास, विभीषण, आश्वाष्थामा और कृपाचार्य को अजर अमर रहने का वरदान है। ग्रहणकाल में इनकी पूजा का अधिक महत्व माना गया है। उन्होंने कहा कि इस बार ग्रहण काल में अधिक से अधिक हनुमान चालीसा के पाठ करें, जिससे विश्व कल्याण की मनोकामना पूर्ण हो। मंदिर के आशीष दाधीच ने कहा कि ग्रहण काल मे बजरंग बली का स्मरण करने का सबसे सरल व उत्तम साधन है। उन्होंने बताया कि विश्व कल्याण व गौरक्षात भावना से मंदिर परिसर में भी पाठ किए जाएंगे। इस अवसर पर अनुज दाधीच, किशन, अशोक, नरसिंह, मदन, वासुदेव आदि उपस्थित थे।सभी सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं आपका देवकिशन चांडक गो सेवक ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.