ग्राम पंचायत राजेरां में मनाई गांधी जंयती व शास्त्री जंयती
आईरा वार्ता समाचार,ग्राम पंचायत राजेरां में मनाई गांधी जंयती व शास्त्री जंयती।
बीकानेर। राजेरां 02 अक्टूबर 2022 राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री की जंयती ग्राम पंचायत राजेरां में मनाई सरपंच महेन्द्र गोदारा राजेरां युवा विकास संस्था के संरक्षक कोजुराम सारस्वत वार्ड पंच श्रवणकुमार शर्मा फुसाराम नायक ग्राम विकास अधिकारी विकास मीणा ग्राम सहायक किसनलाल मेघवाल पन्नाराम गोदारा चेतनराम गोदारा हनुमान पुगलिया विनोद गोदारा विजयपाल गोदारा ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये इस अवसर पर सरपंच महेन्द्र गोदारा ने गाँधी जी के सत्य व अंहिसा के मार्ग पर चलकर गाँव को स्वच्छ सुन्दर व नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया ।राजेरां युवा विकास संस्था के संरक्षक कोजुराम सारस्वत ने भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की सादगी व हमेशा जवान किसान के बारे में सोचने वाले प्रधानमंत्री की जीवनी के बारे में विस्तार से बताया ।

