पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मनाया बुथ कमलोत्सव
पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मनाया बुथ कमलोत्सव
आईरा समाचार अख्तर बीकानेर,बीकानेर। राजेरां 25 सिप्तबंर 2022 भाजपा बीकानेर देहात के रूणिया बास मंडल के बुथ नं 151 में पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती राजेरां में बुथ अध्यक्ष गिरधारीलाल सुथार की अध्यक्षता में मनाई गई । सोशल मीडिया संभाग प्रभारी कोजुराम सारस्वत ने बताया की भाजपा राजस्थान के निर्देशानुसार हर बुथ पर बुथ कमलोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है । जिसमें बुथ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान व रंगोली बनाकर पं दीनदयाल जी की जीवनी पर प्रकाश डालकर केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभान्वित करने का प्रण लिया । रूणिया बास मण्डल महामंत्री संपत जोशी किसान मोर्चा के पुनीत स्वामी कोजुराम सारस्वत व सुरेश पुगलिया ने अपने विचार रखे । वरिष्ठ कार्यकर्ता भुराराम गोदारा श्रवणकुमार सारस्वत जगदीश गोदारा का हेमेरां सरपंच प्रतिनिधि गणपत गोदारा ने सम्मानित किया।

