Logo

भाजपा जस्सूसर मण्डल ने किया कमलोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

आईरा समाचार अख्तर भाई,भाजपा जस्सूसर मण्डल ने किया कमलोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ
बीकानेर। भाजपा जस्सूसर मंडल ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत मंडल बूथों के कमलोत्सव कार्यक्रम में जनसंघ के प्रथम महामंत्री, एकात्म मानववाद के प्रणेता, राष्ट्र संत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को सभी बूथ अध्यक्षों का सम्मान कर बूथों के 22 पोस्टरों का विमोचन किया एवं कमल के फूल की रंगोली बनाकर कमलोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया।भाजपा जस्सूसर मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों के तहत लगातार आठवें दिन बूथों के कमलोत्सव कार्यक्रम में जनसंघ के प्रथम महामंत्री पूजनीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य और मण्डल प्रभारी डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के सानिध्य में पूजनीय डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पूज्य पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय एवं भारत माता के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर पुष्पमाला बनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।सेवा पखवाड़ा के कमलोत्सव कार्यक्रम में जस्सूसर मंडल की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न रंगों से कमल के फूल की भव्य रंगोली बनाई गई।कमलोत्सव कार्यक्रम में जस्सूसर मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों का सम्मान भी किया गया एवं सभी बूथों के पोस्टरों का विमोचन किया गया। साथ ही सभी बूथ अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र भी दिया गया।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन से सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल जी की जयंती का भव्य कार्यक्रम हो रहा है ।साथ ही बूथों पर कमल के फूल की रंगोली भी बनाई जा रही है । इन आयोजनों में जस्सूसर मंडल का संगठनात्मक प्रयास हमेशा ही सराहनीय रहा है।इस मौके पर जस्सूसर मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा ने कहा कि जनसंघ के प्रथम महामंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की विचारधारा एकात्म मानववाद और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की सेवा करना है और जस्सूसर मंडल हमेशा जनसेवा कार्यक्रमों में आगे रहा है।कमलोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल के प्रभारी डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जस्सूसर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा, मंडल महामंत्री चोरुलाल सुथार मंडल उपाध्यक्ष जुगल किशोर आचार्य,रघुनाथ सिंह शेखावत, प्रभु चौधरी भवानी प्रजापत, जिला सदस्य एवं बूथ शक्ति केंद्र संयोजक राजकुमार पारीक, अशोक कुमार,वार्ड पार्षद सुधा आचार्य ,प्रतीक स्वामी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भगवती स्वामी, जिला उपाध्यक्ष विमला ओम उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रचंद ओझा, सत्यनारायण ओझा, केवल चंद ओझा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम पूनिया,बूथ अध्यक्ष अशोक सांखला, बलदेव स्वामी, रामसा गहलोत रौनक, आनंद व्यास, चतुर्भुज राव , कालूराम ओझा,किसन मुलचंद सोनी, मनीष राव,विकास भरत आचार्य, अशोक लोहार,महेश स्वामी, नारायण,घनश्याम,विमल चौहान, दिनेश कुमार,कैलाश, भगवती स्वामी,भंवर लाल, महावीर प्रजापत, बूथ कार्यकर्ता श्रवण, अनिल ओझा मेघराज जनागल, कैलाश सुथार, सीमा पारीक, शारदा सुथार, सरस्वती भार्गव ,इंदु वर्मा,किरण शर्मा ,कमलजीत कौर ,अर्चना अग्रवाल सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जानकारी
एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा
अध्यक्ष जस्सूसर मंडल भाजपा
शहर जिला बीकानेर
9057502004
9413883064

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.