रिटायर्ड एलआईसी अफसर बना सैक्सटॉर्सन का शिकार न्यूड वीडियों वायरल करने की धमकी देकर साइबर हनीट्रेप गैंग ने वसूले लाखों रूपये मामला व्यास कॉलोनी थाने में दर्ज,
आईरा वार्ता समाचार अख्तर भाई,बीकानेर। साईबर हनीट्रेप गैंग ने खतुरिया कॉलोनी के एक रिटायर्ड एलआईसी अफसर को अपना शिकार बनाकर उससे लाखों रूपये वसूल लिये । गैंग का शिकार बने रिटायर्ड एलआईसी अफसर मो.इकबाल कुरैशी ने इस मामले को लेकर एक युवति समेत दो जनों के खिलाफ व्यास कॉलोनी थाने में पुलिस केस दर्ज कराया है। पीडि़त ने बताया कि बीते महिने 28 अगस्त को उसके मोबाइल पर अनओन नंबरों से वीडियो कॉल आया और पूजा नामक युवति ने वीडियों कॉल के जरिये अश्लील बाते शुरू कर दी। इसके बाद वीडियो कॉल पर युवती ने न्यूड होकर बातों में उलझा लिया और अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रूपये की डिमांड करने लगी। पीडि़त ने उसके नंबर ब्लॉक कर दिये तो दिल्ली से किसी संजय सिंह और एसएन श्रीवास्तव ने क्राईम ब्रांच अफसर बन कर पीडि़त को धमकाया। यह सिलसिला करीब महिनेभर तक चलता रहा और गिरफ्तार करने की धमकी देकर पीडि़त से 13 लाख 29 हजार रूपये ऑन लाईन वसूल लिये। व्यास कॉलोनी पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर पूजा जयपुर,दिल्ली वाले संजय सिंह तथा एसएन श्रीवास्तव के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीडि़त ने पुलिस को अपने बयानों में बताया कि लोकलॉज और परिवार में बदनामी के डर से वह इस कदर घबराया गया कि आरोपियों की डिमांड पर उन्हे ऑन लाईन भुगतान करता रहा।अलग-अलग नंबरों से कॉल कर मांगते हैं पैसा पीडित ने बताया कि ऐसे खेल में पूरी गैंग काम कर रही थी. वीडियो कॉल के बाद अलग अलग लोगों के कॉल आए और पैसे ट्रांसफर करने को कहा. नहीं देने पर यूट्यूब, फेसबुक पर वीडियो अपलोड करने के साथ ही परिचितों को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे ।ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग का नया तरीका
साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस प्रकार के मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि शर्म के मारे कई लोग सामने नहीं आते एक्सपर्ट संदीप पूनिया बताते हैं कि कई बार एक्साईटेड होकर पीडि़त भी न्यूड हो जाते हैं. इस प्रकार की घटनाएं अक्सर ऐसे लोगों के साथ होती हैं जो तकनीक को ज्यादा समझते परखते नहीं हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ज्यादा पढ़े-लिखे लोग भी इस प्रकार के खेल में उलझ जाते हैं । हाल ही में पिछले दिनों का बीकानेर शहर का वस्त्र कारोबारी भी इस प्रकार के ब्लैकमेलिंग केस में फंस गया था. बाद में साइबर अपराधियों ने कारोबारी के वीडियों वायरल करने की धमकी दी और रूपये की डिमांड करने लगे।

