Logo

बीकानेर विस्फोटक पदार्थ से गौवंश व वन्यजीवों की हो रही है मौतें, विरोध में संत उतरे सडक़ पर

बीकानेर। खाद्य सामग्री के साथ विस्फोटक पदार्थ मिला खुले में डाला जा रहा है। इसको खाकर गौवंश व वन्यजीव अकाल मौत के शिकार हो रहे है। इसको लेकर संत समाज व लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर सोमवार को राम झरोखा के महंत के नेतृत्व में गौ व वन्यजीव प्रेमियों ने जिला कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया कि लूणकरनसर के मलकीसर गांव में बारुद व विस्फोटक पदार्थ मिला खाद्य सामग्री को खुले में फेंका जा रहा है। जिसकी वजह से गौवंश व वन्यजीवों की मौत हो रही है। इस पदार्थ को खाने से मुंह में दबने की वजह से विस्फोट होता है। जिसकी वजह से मौतें हो रही है। इस प्रकार की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इससे दो गायों की मौत हो चुकी है। इन्होंने बताया कि इस विस्फोटक पर गलती से पशु का पैर भी पड़ जाएं तो पशु धमाके के साथ उड़ जाता है। इन्होंने आशंका जताई है कि यदि इसमें विस्फोटक मात्रा बढ़ा दी जाती है तो बड़ा नुकसान व जन हानि भी हो सकती है। इन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.