बीकानेर एमएसएमई दिवस एमएसएमई जागरूकता सप्ताह,शिविरआयोजित
आईरा वार्ता बीकानेर। एमद्योग को बढ़ावा देने को लेकर एमएसमएई जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी सप्ताह के चलते पहले दिन सोमवार को रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ कार्यालय परिसर में आयोजित जागरूकता शिविर मेंं केन्द्र सरकार के डिवीजन कार्यालय खादी और ग्रामोद्योग आयोग के मंडल निदेशक अजय शर्मा ने शिविर के माध्यम से कार्यरत इकाइयों व नयी स्थापित होने वाली इकाइयों को सरकार की नई स्कीमों की जानकारी दी। इसी के साथ ही एमएसएमई इकाइयों के समक्ष आ रही परेशानियों एवं निराकरण को लेकर भी चर्चा की।शिविर में बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया सचिव वीरेंद्र किराडू, संघ के पदाधिकारी व उद्योगपति व व्यापारी मौजूद रहे

