आईरा समाचार बीकानेर। कोडमदेसर भैरुनाथ बाबा के मेले के अवसर पर पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका के नेतृत्व में गजनेर रोड स्थित एमजीएसयू के सामने पदयात्रियों की सेवा के लिए सेवा शिविर लगाया गया।भाजपा नेता महावीर रांका ने बताया कि रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट, पूनमचंद झंवरी देवी कच्छावा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं लूणकरन सरोजदेवी सामसुखा चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शिविर आयोजित किया गया। रांका ने कहा कि कोडमदेसर बाबा भैरुनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था विश्वविख्यात है और पदयात्रियों की सेवा करना मानवता की पहचान एवं हम सभी का कर्तव्य है।शिविर में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी एवं भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल भी उपस्थित रहे। रमेश भाटी ने बताया कि शिविर में पदयात्रियों के लिए देसी घी का हलवा, कोफ्ता, पकौड़ी, आइसक्रीम, केसर चाय एवं शीतल जल की सेवा की गई।सेवा कार्यों में रामदयाल कच्छावा, मोहनलाल कच्छावा, पवन कच्छावा, शंकरसिंह राजपुरोहित, पवन महनोत, अशोक रामपुरिया, शक्ति सिंह शेरुणा, गौरीशंकर देवड़ा, किशोर आचार्य, घनश्याम जाजड़ा, धीरज रांका, निर्मल गहलोत, नवीन भाटी, अभिजीत भाटी, अंकित भाटी, आनन्द शर्मा, आदर्श शर्मा, गिरिराज चारण, शिवराज बिश्नोई, धनराज गहलोत, कुलदीप तंवर, रज्जाक खान, सिद्धांत यादव, भरत मारु, सोहनलाल तंवर, तेजाराम जाखड़ा, प्रेम गहलोत, इंद्र गहलोत, विपिन तंवर, दाऊलाल छंगाणी, मदनगोपाल ओझा, लक्की पंवार, अभिषेक दैया, गिरधारीलाल कच्छावा एवं प्रणव भोजक सहित अनेक कार्यकर्ता जुटे रहे।
इकबाल खान एक पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया पब्लिशर हैं। वे आईरा वार्ता न्यूज नेटवर्क के संस्थापक हैं, जो देश-विदेश और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरों को निष्पक्ष रूप से डिजिटल माध्यम में प्रकाशित करता है। उनका उद्देश्य जनहित की सटीक और विश्वसनीय जानकारी आम जनता तक पहुँचाना है।
कार्यालय
आईरा हाउस, एसबीआई बैंक वाली गली, तिलकनगर, बीकानेर, राजस्थान, भारत
संपर्क
एडिटर इकबाल खान
मोबाइल: 9667508787
ईमेल: airavarta@gmail.com

