Logo

शिक्षण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने सहित विभिन्न मुद्दों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

शिक्षण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने सहित विभिन्न मुद्दों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ (शे) STFI बीकानेर के 64वें जिला शैक्षिक सम्मेलन के दूसरे दिन राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में खुला अधिवेशन एवं प्रस्ताव सत्र सम्पन्न हुआ। जिला मंत्री अरुण गोदारा ने बताया कि अधिवेशन में प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शिक्षण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर कर शैक्षणिक उन्नयन का मार्ग प्रशस्त करने से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए।

अधिवेशन में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदोन्नति, शिक्षा नीति की समीक्षा, एमडीएम, दुग्ध योजना, छात्रवृत्ति, गणवेश, डीबीटी भुगतान, छात्र आईडी, समय पर पाठ्य पुस्तकों के वितरण, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, ऑनलाइन कार्यों का बोझ कम करने, रिक्त पद भरने, वेतन व्यवस्था, प्रबोधकों की सेवा प्रथम नियुक्ति तिथि से मानने, एसीपी, शिक्षा कर्मियों को नियमित करने, प्रतियोगी परीक्षाओं में एक पारी में ड्यूटी लगाने तथा सेवारत शिक्षकों को इंटर्नशिप में पूरा वेतन देने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

इसके अलावा अधिशेष शिक्षकों के समायोजन, चयनित वेतनमान 8, 16, 24 एवं 32 वर्ष में देने, एनपीएस फंड वापस करने, कम्पोजिट ग्रांट समय पर जारी करने, 2011 से पूर्व नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने, एसएनए पोर्टल दुरुस्त करने तथा महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों से संबंधित समस्याओं सहित विभिन्न मांगों को लेकर आगामी रणनीति तैयार की गई और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए।

प्रदेश मंत्री संजय पुरोहित ने बताया कि सम्मेलन में पारित सभी प्रस्तावों को समेकित रूप में राज्य सरकार को प्रेषित किया जाएगा।प्रस्ताव सत्र में संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी, जिला मंत्री अरुण गोदारा, रेवंतराम गोदारा, खुमाणाराम सारण, कैलाश वैष्णव, रतिराम सारण, महेंद्र पंवार, भंवर सांगवा, देवेंद्र जाखड़, मनीष ठाकुर, ताराप्रकाश मोयल, अनोप गोदारा, नाजरा परवीन, श्रीराम बिजारणियां, जयपाल कुकणा, सज्जाद अली, अनिल गौड़, मांगीलाल धतरवाल, आरिफ अली, सुंदरलाल गोदारा, महेंद्र स्वामी, राकेश शर्मा, लादू सिंह, मोहन सिंह, पृथ्वीराज लेघा, मघाराम ज्याणी, विजयशंकर, अजीज शाह, देवदत्त अहीर, सतीश भाटी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.