Logo

बीकानेर नगर महापौर पद के लिए अनिल कल्ला ने भरा नामांकन, बोले 33 साल बाद पार्टी ने मुझे अवसर दिया

बीकानेर नगर महापौर पद के लिए अनिल कल्ला ने भरा नामांकन, बोले 33 साल बाद पार्टी ने मुझे अवसर दिया

बीकानेर। नगर निगम में महापौर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला सहित परिवार के सदस्य और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन के बाद कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम में पार्टी का बोर्ड बनने का दावा किया। पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड शत-प्रतिशत बनेगा। कांग्रेस पार्षद नवरतन डांगा द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि डांगा को जल्द ही मना लिया जाएगा और वे कांग्रेस के साथ आएंगे। अनिल कल्ला का नाम महापौर प्रत्याशी के रूप में घोषित होने के बाद कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष की चर्चाएं तेज हो गई हैं। वार्ड नंबर 50 से कांग्रेस पार्षद नवरतन डांगा ने पार्टी प्रत्याशी के सामने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर मुकाबले को रोचक बना दिया है। हालांकि कांग्रेस नेतृत्व पार्टी में किसी प्रकार के विरोध से इनकार कर रहा है। परिवारवाद के आरोपों पर अनिल कल्ला ने कहा कि वे पिछले 33 वर्षों से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए हैं और लंबे समय तक पार्टी के लिए काम करने के बाद उन्हें यह अवसर दिया गया है। उन्होंने कहा, 33 साल से पार्टी के साथ हूं। 33 साल बाद पार्टी ने मुझे अवसर दिया है। क्रॉस वोटिंग की आशंका पर अनिल कल्ला ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और सभी पार्षद एक मंच पर हैं। उन्होंने कहा, “मैं बोलकर नहीं बताऊंगा, बल्कि 21 तारीख को परिणाम बताएगा कि हमारी एकजुटता कितनी मजबूत है। अब नवरतन डांगा के निर्दलीय नामांकन के बाद कांग्रेस के सामने उन्हें मनाने और पार्षदों को एकजुट रखने की चुनौती है। वहीं, अनिल कल्ला और डॉ. बीडी कल्ला दोनों ने कांग्रेस का महापौर बनने तथा नगर निगम में पार्टी का बोर्ड गठित होने का विश्वास जताया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.