बीकानेर में बढ़ता बंदरों का आतंक जयनारायण व्यास कॉलोनी में हमले, लोगों में दहशत
बीकानेर में बढ़ता बंदरों का आतंक जयनारायण व्यास कॉलोनी में हमले, लोगों में दहशत
पत्रकार इकबाल खान बीकानेर इन दिनों जयनारायण व्यास कॉलोनी में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जानकारी अनुसार स्थानीय लोगों से मिली शिकायतों के अनुसार, कई घरों में बंदर घुसकर सामान गिरा रहे हैं और नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं कुछ लोगों को काटकर घायल करने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि बंदर अचानक घरों में घुस आते हैं, खाने पीने का सामान उठा ले जाते हैं और विरोध करने पर आक्रामक हो जाते हैं। खासकर महिलाएं और छोटे बच्चे डर के माहौल में जी रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को अपने घरों के दरवाजे खिड़कियां तक बंद रखनी पड़ रही हैं।कॉलोनी वासियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर वन विभाग को भी फोन किया, लेकिन वहां से जवाब मिला कि यह उनका कार्यक्षेत्र नहीं है। इससे लोगों में और नाराजगी है और वे खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि पहले बीकानेर में बंदरों की संख्या बहुत कम थी, लेकिन अब तेजी से बढ़ रही है। कुछ लोगों का आरोप है कि बाहर से ट्रांस्पोर्ट वाली गाड़ियों के साथ आ गाए हैं।मेरा मानना है कि अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में बीकानेर में भी अन्य शहरों की तरह बंदरों के झुंड देखने को मिल सकते हैं, जिससे खतरा और बढ़ जाएगा। वीडियो

