बीकानेर पानी को लेकर मचा हाहाकार, बीकानेर भाजपा ने विभाग की कार्यशैली पर खड़े किए निशां
बीकानेर। बीकानेर में नहरबंदी के चलते पिछले कई दिनों से त्राहि-त्राहि मची हुई है। पानी को लेकर लोगों आक्रोश व गुस्सा स्पष्ट देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर पूर्व सिंचाई मंत्री ने बिगड़ी व्यवस्था के खिलाफ कलक्ट्रेट पर आज सोमवार को आमरण अनशन शुरू किया है।
वहीं बीकानेर भाजपा ने सोमवार को देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत एवं शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में भाजपा ने विभाग के प्रबन्धन व कार्यशैली पर निशां खड़े करते हुए पेयजल आपूर्ति वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि विभाग की इसी कार्यशैली व प्रबन्धन की वजह से शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से लडख़ड़ाकर चरमरा गई है। जिसकी वजह से जरूरतमंद लोगों को विभाग की ओर से की जा रही निशुल्क टैंकर पेयजल आपूर्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसी के साथ भाजपा ने चेताया है कि समय रहते यदि व्यवस्था को चाक चौबंद व सुचारू नहीं किया तो मजबूरन सडक़ पर उतरने के लिए विवश होना पड़ेगा।

