Logo

ग्राम विकास अधिकारियों ने नव पदस्थापित अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट

ग्राम विकास अधिकारियों ने नव पदस्थापित अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट

बीकानेर, 07 अप्रैल 2026 भवानी आचार्य

बीकानेर जिले के ग्राम विकास अधिकारियों की जिला कार्यकारिणी द्वारा आज नव पदस्थापित मुख्य कार्यकारी अधिकारी महोदया श्रीमती शैलजा पांडे (आईएएस) एवं जिला कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट बीकानेर श्री निशांत जैन (आईएएस) से बुके भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात की गई।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जिला कार्यकारिणी के साथ ससम्मान शिष्टाचार वार्ता की। अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं में जिले को अव्वल बनाए रखने हेतु ग्राम विकास अधिकारियों से सहयोग का आग्रह किया। साथ ही, परिवार के मुखिया के रूप में मार्गदर्शक की भूमिका निभाने का भरोसा भी जताया।दोनों ही अधिकारियों का व्यवहार सरल, सौम्य, मधुर एवं व्यवहारिक रहा। उम्मीद जताई गई कि उनके नेतृत्व में जिला टीम उनके भरोसे पर खरा उतरते हुए जिले को राज्य में अव्वल बनाए रखने में सफल होगी। वीडीओ संघ की ओर से दोनों अधिकारियों द्वारा संघ के मानसम्मान के प्रति दिखाई गई भावना के लिए हार्दिक अभिनंदन एवं आभार प्रकट किया गया। शिष्टाचार मुलाकात में जिला मीडिया प्रभारी भागीरथ आचार्य, बीकानेर ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण प्रजापत, ब्लॉक मंत्री गजेंद्र रामावत, कीलचू देवड़ान के ग्राम विकास अधिकारी रमेश तथा डूंगरगढ़ से ग्राम विकास अधिकारी रविंद्र बिश्नोई उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.