Logo

बीकानेर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक: भाजपा की नफरत को खत्म कर सामाजिक सौहार्द कायम करना जरूरी परमप्रीत सिंह बराड

आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर में जिला स्तरीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की मीटिंग में प्रभारी परमप्रीत सिंह बराड ने कहा कि भाजपा द्वारा फैलायी जा रही नफरत को खत्म कर सामाजिक सौहार्द कायम करना जरूरी है। बैठक में बीकानेर प्रभारी पी पी बरार, सह प्रभारी बाबू खान, प्रदेश महासचिव अब्दुल सत्तार खान, जिला अध्यक्ष मोहम्मद अकरम, बिशनाराम सियाग समेत अनेक वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

परमप्रीत बराड ने कहा कि विभाग को मजबूत करते हुए नई सोच से पार्टी की भी मजबूती करनी होगी, जबकि बिशनाराम सियाग ने अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों के लिए तत्पर रहने का विश्वास दिलाया। मिटिंग में कई गणमान्य नेता जैसे पीर शेर शाह, सत्तु खां, सरीफ समेजा, याकूब कलर, जावेद पडिहार समेत कई अन्य मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.