Logo

फत्तीपुरा भुट्टो का बास में सीवर लाइन की बदहाली मोहल्ले में गटर पानी से भारी परेशानी

फत्तीपुरा भुट्टो का बास में सीवर लाइन की बदहाली: मोहल्ले में गटर पानी से भारी परेशानी

आईरा समाचार बीकानेर फत्तीपुरा भुट्टो का बास, मेघवालों के मोहल्ले बीकानेर में सीवर लाइन का गटर पानी सड़कों और मकानों में घुसकर भारी संकट बन गया है। मोहल्ले वालों की माने तो यह समस्या आए दिन पैदा होती रहती है, और इससे आने-जाने में उन्हें बहुत परेशानी होती है। मोहल्ले के लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन नगर निगम बीकानेर की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिससे मोहल्ले वाले निगम के प्रति काफी नाराज और गुस्सा में हैं। आने वाले पार्षद चुनावों में इसका खामियाजा संबंधित पार्षद को भुगतना पड़ सकता है। अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मोहल्ले के लोग कलक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन का ऐलान कर चुके हैं।कहीं ये सीवर लाइन गाय भैंस के गोबर से तो जाम नहीं हो रही है। एक मोहल्ले वाले ने बताया कि बीकानेर शहर में जितने पशुपालक हैं वे अब अपने पशुओं का गोबर सीवर में डालकर ऊपर पानी डाल देते हैं, जिससे आए दिन सीवर लाइन में ब्लॉकेज आ जाता है। यह तो जिम्मेदारी नगर निगम की बनती है कि वे गाय-भैंस रखने वालों पर निगरानी रखें और पता करें कि वे अपना गोबर और कूड़ा-कचरा कहां डाल रहे हैं। इन सभी तथ्यों पर ध्यान देते हुए पशुपालक और डेयरी मालिकों की निशानदेही करना और उन पर सख्त कार्रवाई करना जरूरी है। शहर में बिना निगम की अनुमति के कोई भी यूं ही गाय-भैंस रख नहीं सकता। निगम के कुछ कानून-कायदे हैं, जिसके तहत ही कोई पशु पाल सकता है।नगर निगम के पास गाय-भैंस को गली से उठाकर ले जाने की पूरी शक्ति और संसाधन उपलब्ध हैं, बावजूद इसके विभाग की निष्क्रियता साफ नजर आ रही है। आवारा पशुओं को पकड़ने वाली गाड़ियों को मोहल्ला-मोहल्ला जाकर गली-गली घूमते हुए इन आवारा पशुओं पर नजर रखनी चाहिए और उन्हें तुरंत गोशाला भेजना चाहिए ताकि वे फिर से गलियों में न घूम सकें। वहीं, शहर के गाय-भैंस पालने वाले डेयरी मालिकों की भी निशानदेही कर उन पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही यह भी जांचा जाना चाहिए कि वे अपना गोबर और अन्य कचरा कहां फेंकते हैं, जिससे नालियों की सफाई में बाधाएं आती हैं।नगर निगम को इन सभी सवालों के जवाब देते हुए तुरंत सख्त कदम उठाने होंगे ताकि बीकानेर की गलियों में कोई भी आवारा दुग्ध उत्पादन करने वाला पशु न रह सके और मोहल्ले वालों को इस समस्या से निजात मिल सके। मोहल्ले का वीडियो आईरा पाठक और रवि द्वारा बनाई गई क्लिप नगर निगम को भी भेजी गई है। अब समय है कि नगर निगम सक्रिय होकर जल्दी से जल्दी शहर की सफाई और समस्या का समाधान करे, ताकि लोगों का जीवन सुगम हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.