Logo

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ कि जिला शाखा श्री गंगानगर के द्वारा बीकानेर संभाग के संभागीय अधिवेशन का शानदार एवं सफल आयोजन किया गया

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ कि जिला शाखा श्री गंगानगर के द्वारा बीकानेर संभाग के संभागीय अधिवेशन का शानदार एवं सफल आयोजन किया गया।
आईरा समाचार भवानी आचार्य अधिवेशन में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़,बीकानेर एवं चूरू जिले के ग्राम विकास अधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।अधिवेशन के शानदार एवं सफलतापूर्वक आयोजन के लिए जिला अध्यक्ष श्रीगंगानगर श्री विनोद जी सुथार,जिला मंत्री श्री मनोज जी वर्मा,प्रदेश प्रतिनिधि श्री सुरेश जी सरगरा सहित बीकानेर जिला मीडिया प्रभारी भागीरथ आचार्य ने बताया कि बीकानेर से युवा ऊर्जावान जिलाध्यक्ष रामनिवास भादू के नेतृत्व प्रदेश प्रतिनिधि मनोज सुथार,पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारीलाल गुर्जर तथा बीकानेर के 9 ब्लॉकों से अध्यक्ष,मंत्री सहित काफी संख्या में साथी सम्मेलन में पहुंचे।

 

आचार्य ने बीकानेर संभाग के श्री गंगानगर जिले में संभाग सम्मेलन के निर्णय पर प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा का आभार प्रकट किया और पूरी प्रदेश कार्यकारिणी का भी धन्यवाद दिया समस्त जिलों के सम्मानित पदाधिकारियों एवं साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.