बीकानेर आईरा समाचार बहनोई ने किया शर्मनाक कांड,पुलिस जांच में जुटी
बहनोई ने किया शर्मनाक कांड,पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर। सदर थाना इलाके में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर पीडि़त विवाहिता ने अपने रिश्ते में लगते बहनोई पर दुष्कर्म करने और अश्लील विडियों बनाकर वायरल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पिडि़ता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि तीन महिने पहले मेरी ममेरी बहन का पति कुलदीप सिंह सोढ़ा हमारे घर आया और मुझे अकेली देखकर दुष्कर्म कर अश्लील विडियो बना लिया। मैंने विरोध किया तो धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो तेरा अश्लील विडियों वायरल कर दूंगा । पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

