Logo

शादी में समारोह में शामिल होने आई दो बहनों के बैग से लाखों के जेवरात गायब

शादी में समारोह में शामिल होने आई दो बहनों के बैग से लाखों के जेवरात गायब,
आईरा समाचार बीकानेर। जिले में पांचू क्षेत्र के शोभाना गांव में शादी में गई दो महिलाओं के लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी चोरी होने का गुरुवार शाम को पांचू थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पांचू थानाधिकारी सुभाष चन्द्र को परिवादी श्यामलाल ब्राह्मण निवासी मकड़ासर लूणकरणसर ने इस मामले की जानकारी दी। रिपोर्ट में बताया कि शोभाना गांव में उसके बहनोई मुकेश ब्राह्मण के घर विवाह कार्यक्रम था। उसकी पुत्री लिछमा व बहन सुमन दोनों 11 फरवरी को शोभाना जाने के लिए बीकानेर से दोपहर करीब ढाई बजे बस में रवाना हुई। उनके साथ परिवार की सुमन देवी पत्नी सुन्दरलाल, संतोष पुत्र राणाराम व श्रवण पुत्र मुकेश ब्राह्मण साथ थे। लिछमा व सुमन के पास 5 बैग थे, जिनमें उनके कपड़े सहित लिछमा का 3 भरी सोने का नकलस, रखड़ी सेट, कानों के सोने के झुमके, चांदी पायजेब, 11 हजार रुपए नकदी, सुमन के सोने का हार, 2 सोने के फूलड़े, एक रखड़ी सेट, चांदी की पायजेब व 8500 रुपए नकद थे। शाम करीब 6 बजे शोभाना गांव से लक्ष्मण सिंह राजपूत की कैंपर गाड़ी से ढाणी पहुंचे तथा सभी बैग बहनोई मुकेश के घर रखकर विवाह में बंदौली आदि कार्यक्रम में चले गए। उसी रात करीब 11 बजे सुमन ने बैग की सार संभाल की तो जेवरात वाले दोनों बैग के साइड में ब्लेड से कट लगाया हुआ मिला। दोनों में रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.