Logo

तेरे मेरे मिलन की ये रैना नृत्य एवं संगीत के रंगारंग कार्यक्रम में गूंजे तराने,आईरा न्यूज़ बीकानेर

तेरे मेरे मिलन की ये रैना नृत्य एवं संगीत के रंगारंग कार्यक्रम में गूंजे तराने

आईरा बीकानेर बीकानेर।श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्था बीकानेर द्वारा रविवार 21 जनवरी की शाम को आयोजित  स्थानीय टाउन हॉल में (तेरे मेरे मिलन की ये रैना) नृत्य एवं संगीत के रंगारंग कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के द्वारा सदाबहार नई -पुरानी सदाबहार फिल्मों के गूंजे तराने इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक संस्था के अध्यक्ष मेघराज नागल ने प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि  कार्यक्रम में बीकानेर स्थानीय कलाकार मेघराज नागल, ओलिवर नानक, विजय स्वामी, उदय सिंह ,महेश वर्मा, वनीता चौधरी,  महेंद्र चौधरी, सुनील दत्त नागल, संजूलता नानक, सुनील शादी , रोजलीन , बोबी गोस्वामी, एवं पूनम चंद सहित आदि कलाकारों के द्वारा सदाबहार फिल्मों  गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। मेहमानों के तौर पर श्रीमती वंदना, उर्मिला गोयल, पृथ्वी राज, प्रवीण गोयल, सैय्यद अख्तर,ओम प्रकाश भाटी, विनय नानक,नमन झाम्ब ,शाहिद मोहम्मद , कैनथ सिंह सहित आदि संगीत प्रेमी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.