Logo

21 को होगा श्रीलालेश्वर महादेव मन्दिर में हनुमत हवन,बीकानेर से आईरा न्यूज़

21 को होगा श्रीलालेश्वर महादेव मन्दिर में हनुमत हवन

आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर, 19 जनवरी, 2024। श्रीराम लला की मूर्ति के श्रीराम जन्म भूमि मन्दिर, अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर तथा ब्रह्मलीन स्वामी संवित् सोमगिरिजी महाराज की प्रेरणा से सनातन धर्म को बल प्रदान करने वाला ‘सवा घण्टा श्री हनुमानजी के नाम – शक्ति जागरण अनुष्ठान’ के 31वें दिन यह अनुष्ठान 21 जनवरी, 2024, रविवार को प्रातः 10ः45 बजे से श्री लालेश्वर महादेव मन्दिर में आयोजित होगा। जिसमें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ, अग्नि पाठ (हनुमत हवन), श्वास पाठ और महा आरती होगी। अनुष्ठान के संयोजक विवेक मित्तल ने बताया कि गत 22 दिसम्बर से यह अनुष्ठान जारी है और 29वें दिन तक लगभग 725 साधकों द्वारा 5075 पाठ किये जा चुके हैं तथा 46400 के लगभग आहुतियां दी जा चुकी हैं। रविवार को होने वाले आयोजन में भाग लेने के इच्छुक प्रत्येक साधक से आग्रह है कि सुचारू व्यवस्था बनाये रखने के लिए वे अपने साथ 200 ग्राम देशी घी, एक कटोरी, एक चम्मच और एक छोटा हवन कुण्ड लेकर आयें और बड़ी संख्या में भागीदारी निभाकर शक्ति जागरण अनुष्ठान में अपनी आहूति प्रदान कर बल प्रदान करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.