चौबीस घंटे के अंतराल में तीन चोरिया,बच्चों का गुल्लक भी उठा ले गये चोर
चौबीस घंटे के अंतराल में तीन चोरिया,बच्चों का गुल्लक भी उठा ले गये चोर
आईरा समाचार बीकानेर। शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इससे पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे है। बीते चौबीस घंटो के अंतराल में चोरी की तीन वारदाते सामने आई है। इनमें इंद्रा कॉलोनी में एक ही दिन में दो घरों के ताले टूट गए। यहां रहने वाले मानवेंद्र सिंह के घर से चोर सोने चांदी के जेवरात के साथ ही करीब चालीस हजार रुपए की नगदी ले गए हैं। इसी दिन कॉलोनी में रहने वाले मनीराम ढाका के घर भी चोरी हुई थी।पुलिस के अनुसार मानवेंद्र अपने दादा का निधन होने पर रोलसाहबसर अपने परिवार के साथ गया। जहां से पंद्रह जनवरी को वापस लौटा। उसने देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं। अदंर भी सामान बिखरा हुआ था। सामान संभालने पर सोने-चांदी के जेवरात के साथ ही अलग-अलग रखे करीब चालीस हजार रुपए गायब थे। बच्चों के गुल्लक भी चोर उठाकर ले गए, जिसमें आठ से दस हजार रुपए थे। इसी दिन कॉलोनी में रहने वाले मनीराम ढाका के घर पर भी चोरी हुई थी। इसी तरह बंगला नगर में रहने वाले हरिराम कूकणा के मकान में हुई चोरी की वारदात में अज्ञात चोर मोबाइल और सोने की रखड़ी उड़ा ले गये। पुलिस ने चोरी की घटनाओं के मामले दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

