Logo

बीकानेर रोशनी से नहाएगा शहर, दिवाली सरीखा होगा नजारा बजाओ ढोल स्वागत में, मेरे घर राम आए हैं।

रोशनी से नहाएगा शहर, दिवाली सरीखा होगा नजारा
बजाओ ढोल स्वागत में, मेरे घर राम आए हैं
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलाल मंदिर में विराजेगें। इस अवसर को उत्सवी बनाने के लिये बीकानेर में शहर से लेकर गांव कस्बो तक उत्साह की लहर है। श्री रामलला के स्वागत में शहर सजने जा रहा है। मंदिर-देवालयों की साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है। वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से शहर में 22 जनवरी को दिवाली मनाने का आह्वान किया जा रहा है। शहर में विभिन्न सामाजिक सगठनों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। देव स्थान विभाग एवं नगर निगम प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है। इस दिन मंदिरों में भव्य कार्यक्रम होंगे। इसमें महाआरती एवं रोशनी की व्यवस्था शामिल है। देवस्थान विभाग की ओर मंदिरों के लिए राज्य सरकार की ओर से 10-10 हजार रुपए प्रति मंदिर सजावट एवं रोशनी को दिए जाएंगे। इस दौरान मंदिरों में मिट्टी व गाय के गोबरों से बने दीपक जलाए जाएंगे। मंदिरों मे हनुमान चालीसा, सुन्दरकांड व विशेष आरती के कार्यक्रम होंगे। इसके बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। मन्दिर परिसर में बैनर व होर्डिंग्स लगाए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.