Logo

बीकानेर में अब्दूल मजीद खोखर की बगावत से कांग्रेस में हडक़ंप,

बीकानेर में अब्दूल मजीद खोखर की बगावत से कांग्रेस में हडक़ंप।


आईरा समाचार बीकानेर। विधानसभा चुनावों  की गहमा गहमी के बीच बीकानेर कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस अब्दूल मजीद खोखर और गुलाम मुस्तफा की बगावत से पार्टी में हडक़ंप सा मचा हुआ है। विधानसभा चुनावों में बीकानेर जिले की सातो सीटों में से किसी भी सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट नहीं दिये जाने से आहत हुए इन दोनों नेताओं की बगावत से उठे असंतोष के स्वर अब अपना आकार लेने लगे हैं। जानकारी में रहे कि दोनों ही नेता मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफे का एलान कर चुके है,वहीं अब्दूल मजीद खोखर ने बीकानेर पश्चिम सीट से ताल ठोकने का आव्हान कर दिया है। वहीं दूसरी ओर शुरू में मुखर दिखने वाले बीकानेर कांग्रेस के कई मुस्लिम नेता फिलहाल वेट एंड वॉच की नीति अपनाते हुए चुप्पी साधे हुए हैं। बुधवार को अब्दूल मजीद खोखर ने तल्ख लहजे में कहा कि अब वे अपने स्टैंड पर 200 प्रतिशत कायम है । कांग्रेस ने प्रदेश की सत्ता और संगठन में पार्टी के मुस्लिम नेताओं को तरजीह नहीं दी,सिर्फ आश्वासन देते रहे। खोखर ने कहा कि कांग्रेस की सत्ता में बीकानेर यूआईटी चैयरमेनशीप के लिये मुस्लिम नेताओं की पहली हकदारी थी,क्योंकि मुस्लिमों ने कांग्रेस का हर कदम पर साथ निभाया इसके बावजूद पार्टी ने सिवाय जिल्लत के कुछ नहीं दिया। उनका विरोध पार्टी प्रत्याशी को लेकर नहीं बल्कि कांग्रेस की उपेक्षापूर्ण नीति को लेकर है,ऐसे में वे 100 प्रतिशत बीकानेर पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। किसी दूसरे प्रत्याशी का समर्थन नहीं करेंगे क्योंकि जनता व कार्यकर्ता ऐसा नहीं चाहते। अपने चुनावी फैसले के बारे में उन्होने बताया कि फिलहाल निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरने की मंशा है,जबकि दूसर विकल्प आरएलपी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.