Bikaner,कर्बला के शहीदों की याद में मोहर्रम के मौके पर कुचीलपुरा में दंगल का हुआ आयोजन
कर्बला के शहीदों की याद में मोहर्रम के मौके पर कुचीलपुरा में दंगल का हुआ आयोजन,
आईरा समाचार ,बीकानेर। हज़रत इमाम हसन -हुसैन सहित कर्बला के शहीदों की याद में मातमी पर्व मोहर्रम शनिवार को मनाया जाएगा। पूर्व की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की शाम -ए-गरीबां (क़त्ल की रात) अकीदत से बीकानेर शहर में मनाई जा रही है। इसी अवसर पर कर्बला के शहीदों की याद में मोहर्रम की सात तारीख की रात को शहर के कुचीलपुरा मौहल्ला स्थित अखाड़ा उस्तादों के द्वारा अखाड़े में दंगल का आयोजन किया गया।
यह आयोजन मोहल्ला कुचीलपुरा अखाड़ा कमेटी बीकानेर की ओर से किया गया। अखाड़ा के उस्ताद गफ्फार अली ने शुक्रवार को बताया कि अखाड़े में उस्ताद के साथ-साथ बेहतरीन अखाड़ाबंद खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं के लिए हलीम, खीर, चाय का कार्यक्रम हुआ। कुचीलपुरा मस्जिद के इमाम हाफिज जाकिर हुसैन ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। इस कार्यक्रम के आयोजन में खलीफा अहमद अली गौरी, अनवर अली, अमीन मोहम्मद, हसन अली ,रेहमत अली आदि का विशेष सहयोग रहा। अकीदतमंदों ने बताया कि आस्था के प्रतीक छोटे – बड़े ताजियों को कुचीलपुरा, फड़ बाजार स्थित विभिन्न चौकियों पर शुक्रवार की शाम रखे गये है । कुचीलपुरा में हुए अखाड़ा दंगल आयोजन का दृश्य।)

