Logo

भाजपा जस्सूसर मंडल ने मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान चंडीगढ़ से बीकानेर पधारे विस्तारक श्री सुभाष मौर्य के सानिध्य में शुरू किया

बूथ के कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ की हड्डी होते हैं– विस्तारक सुभाष मौर्य,


आईरा समाचार बीकानेर आज दिनांक 30 जून 2023 को जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश ओझा की अध्यक्षता में और विस्तारक श्री सुभाष मौर्य की सानिध्य में मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान की महा शुरुआत शक्ति केंद्र 56 और 43 से की।।
कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता , पूजनीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुरुआत की गई।।
अतिथि देवो भव विस्तारक श्री सुभाष मौर्य का शाल ओढ़ाकर और पार्टी दुपट्टा पहनाकर हार्दिक अभिनंदन किया गया
विस्तारक श्री सुभाष मौर्य ने कहा
भूत अध्यक्ष और बूथ कार्यकर्ता पार्टी के रीड की हड्डी होते हैं इसलिए सभी बूथ अध्यक्षों का दुपट्टा पहनाकर कमल का प्रतीक चिन्ह भैंटकर ,मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम की शुरुआत हमने की है। हम सभी विस्तारक भोपाल से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी श्री जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन में विस्तारक के दायित्व पर बीकानेर में जस्सूसर मंडल के शक्ति केंद्रों और फोटोयुक्त बूथ कार्यकारिणी, पन्ना प्रमुखों के बनाने और इनको सशक्त कर के लिए पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए आए हैं।‌ डिजिटल युग में सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा पार्टी के सरल ऐप, नमो ऐप डाउनलोड कर सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे संगठन को धरातल पर मजबूत कर एक साथ जोड़ना है।।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 9 साल की उपलब्धियों के पत्रक के माध्यम से ,पुस्तक के माध्यम से घर-घर वितरण का काम हम शुरू कर चुके हैं और आमजन से संवाद स्थापित करने का काम हमने आज जस्सूसर मंडल में शुरू किया है।।
इस मौके पर एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा ने जानकारी देते हुए कहा कि जस्सूसर मंडल एक सक्रिय मंडल है जो पार्टी के कार्यक्रमों के साथ-साथ जनहित के मुद्दे भी निरंतर उठाता रहा है
बीजेपी का कार्यकर्ता आमजन के करीब है और मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से मंडल के सभी 22 बूथों की फोटो युक्त कार्यकारिणी ,पन्ना प्रमुख, संपूर्ण किए जा चुके हैं।।
श्री नरेंद्र मोदी जी के 9 साल बेमिसाल उपलब्धियों को भाजपा जस्सूसर मंडल के कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों की स्कूल कॉलेजों नुक्कड़ गली मोहल्ला और बाजारों में विकेंद्रीकरण के माध्यम से कार्यकर्ता गण, उपलब्धियों के पत्रक का वितरण कर रहे हैं।। अयोध्या में श्री राम मंदिर भारत देश की आत्मा है जनवरी 2024 में आमजन के लिए दर्शनार्थ राम मंदिर के द्वार खुल जाएंगे ।। काशी उज्जैन धार्मिक स्थलों के जीणो द्वार पूरे हो चुके हैं। जो कि धार्मिकता के साथ-साथ पर्यटन के रूप में भी पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं।।
मंडल के प्रभारी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता ।
भारतीय जनता पार्टी जस्सुसर मंडल ने वोटर लिस्ट के पन्नो पर पन्ना प्रमुख और प्रत्येक बूथ पर 21 कार्यकर्ताओं की फोटो युक्त बुध कार्यकारिणी जस्सूसर मंडल ने बना दी है।।
मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के मंडल पालक जनसंघ के वरिष्ठ नेता दलाल गहलोत ने कहा कि हमारी वर्षों की तपस्या सफल हुई है, तभी आज बूथ के कार्यकर्ताओं के बल पर केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की बहुमत की सरकार है
कार्यक्रम में राजकुमार पारीक ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जस्सूसर मंडल के शक्ति केंद्र संख्या 56 और 42 में बूथ संख्या 41, 42, 43, 44, 45, 37, 38 ,39,40,50 ,बूथों का वेरीफिकेशन आज विस्तारक सुभाष मौर्य ने किया है यह कार्यक्रम 4 जुलाई तक चलेगा।।
मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान कार्यक्रम में उपस्थित जस्सूसर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा, मंडल के प्रभारी डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ,मंडल के विस्तारक सुभाष मौर्य, मंडल पालक दाऊ लाल गहलोत , नारायण बिहाणी,पश्चिम बूथ प्रभारी राजकुमार पारीक, मंडल महामंत्री खेत नाथ ,चौरू लाल सुथार , पूर्व पार्षद लक्ष्मी नारायण व्यास, गणेश लाल सोनी, मेहताब सिंह राजपुरोहित,मंडल उपाध्यक्ष जुगल आचार्य, भवानी प्रजापत, इंदु वर्मा, मंडल मंत्री अशोक सांखला, शारदा सुथार, पूजा, बृजबाला, राजू देवी सोनी, आशा , महिला मोर्चा अध्यक्ष भगवती स्वामी गौरीशंकर भाटी, बूथ अध्यक्ष आनंद डागा, किसन सोनी, माणक लाल सोनी, अशोक लोहार, भंवर लाल शर्मा, कैलाश तंवर, अशोक सांखला, चंद्र प्रकाश करनानी, शक्ति केंद्र संयोजक राजकुमार पारीक, जुगल आचार्य, दिनेश सिंह चौहान, अनु सुथार, भैंरूवर्धन ओझा सहित अनेको कार्यकर्ता गण मौजूद रहे
जानकारी
एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा
अध्यक्ष जस्सूसर मंडल
भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर
9413883064

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.