Logo

पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी की अगुवाई में पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का नाल में भव्य स्वागत

राजे करिश्माई नेता-भाटी  दिल्ली समझे इस बात को

आईरा समाचार बीकानेर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया बुधवार को बीकानेर प्रवास पर थी। पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी के नेतृत्व में नाल हवाई अड्डे हजारों समर्थकों की मौजूदगी में दल बल के साथ गर्मजोशी से पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया का भव्य स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री भाटी के प्रवक्ता डूंगरसिंह तेहनदेसर ने बताया कि राजे करीब 11 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचीं थी, वहां देवीसिंह भाटी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को यह समझना होगा कि पूर्व मुख्यमंत्री राजे करिश्माई नेता है, पूरे राज्य में हर जगह वे ख्यातिनाम है उनकी लोकप्रियता से इनकार नहीं किया जा सकता, राजे की अगुवाई में आगामी विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पार्टी एकतरफा चुनाव जीत जाएगी। नाल में भाटी की अगुवाई में बड़ी तादाद में पुरूष एवं महिला समर्थकों ने राजे का अभिवादन किया, राजे जिंदाबाद, भाटी जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद राजे बीकानेर पूर्व विधानसभा की विधायक सिद्धि कुमारी की दादी पूर्व राजमाता सुशीला कुमारी के निधन उनके निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचीं। आगे पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के निर्देशों पर बामनवाली पहुंचने पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ भागीरथ मूण्ड एवं कार्यकर्ताओं, धीरेरा ग्राम में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहन दुसाद, देवकिशन चांडक देवश्री एवं कार्यकर्ताओं सहित ने राजे का स्वागत किया, लूणकरणसर में भाजपा नेता महेश मूण्ड के नेतृत्व में महेश मोटर्स पर राजे का भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.